A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

डीओ होल्डर कन्हाई ने सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज कराई रंगदारी की शिकायत, SSP प्रभात कुमार के निर्देश पर जांच हुई शुरू

 

धनबाद : कोयलांचल की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। जिले के सांसद ढुलू महतो पर डीओ होल्डर कन्हाई चौहान ने कोयला लोडिंग में रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

कन्हाई चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी कीमत पर रंगदारी नहीं देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें आर्थिक नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े।

कन्हाई चौहान की शिकायत के बाद धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बरोरा और बाघमारा थाना प्रभारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

इस प्रकरण ने जिले की राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है। कोयला क्षेत्र में वर्षों से चल रही रंगदारी की शिकायतों के बीच यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और सांसद ढुलू महतो इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

फिलहाल प्रशासन की सख्ती और एसएसपी के निर्देश से यह स्पष्ट हो गया है कि इस मामले की अनदेखी नहीं की जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!