बैतूल। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़कुंड के एक मासूम की जिंदगी पर डॉक्टर की लापरवाही भारी पड़ गई। डॉ. पी. कुमार आजाद द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से बालक योगेश्वर चौहान की हालत गंभीर हो गई है। बेटे की बिगड़ती हालत देखकर पिता कुशलचंद चौहान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है, और परिजन सदमे में हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में गलती करने के बाद धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की।
— इलाज के नाम पर लापरवाही–
कुशलचंद चौहान ने बताया कि उनके पुत्र योगेश्वर चौहान को नाक में सूजन की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए वे 2 जुलाई 2024 को डॉ. पी. कुमार आजाद के क्लीनिक गए। डॉ. आजाद का क्लीनिक ई.एन.टी. एवं डेंटल हेल्थ क्लीनिक के नाम से संचालित हो रहा था। वहां, डॉ. आजाद ने फीस जमा करवाकर नाक की सूजन कम करने के लिए कुल्हे पर दो इंजेक्शन लगाए। लेकिन, इलाज के कुछ समय बाद ही योगेश्वर की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द होने लगा, जिसके चलते उसे डॉ. श्याम सोनी के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
— इंजेक्शन से इंफेक्शन, हालत और बिगड़ी–
डॉ. श्याम सोनी ने डॉ. आजाद से संपर्क कर पूछा कि कौन सा इंजेक्शन दिया गया था, तो डॉ. आजाद ने एस्टोराइड और ओवेशैन के इंजेक्शन देने की बात कही। इसके बाद, योगेश्वर की हालत और बिगड़ गई, उसे सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और बेहोशी की स्थिति होने लगी। डॉ. अलेक्जेंडर और मनीष अलेक्जेंडर के इलाज के बाद, उसे डॉ. राठौर पूजा हास्पीटल बैतूल में रिफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
— डॉ. आजाद पर आरोप, धमकी की शिकायत–
कुशलचंद ने बताया कि जब वे डॉ. आजाद से बातचीत करने उनके क्लीनिक पहुंचे, तो डॉ. आजाद ने पर्चा छीनकर अपने पास रख लिया और लडाई-झगड़ा कर धमकी दी। कुशलचंद का कहना है कि डॉ. आजाद के गलत इलाज की वजह से उनके बेटे की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई है और अब उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
— डॉ. आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग–
कुशलचंद चौहान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर डॉ. आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. आजाद ने गलत इलाज किया, झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी दी। आवेदक ने शिकायत की प्रतिलिपि सी.एच.एम.ओ., कलेक्टर, और थाना प्रभारी को भी भेजी है।
अपर समहर्ता विधि व्यवस्था मो शफीक की अध्यक्षता मे सभी घरेलु गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ समहरणालय सभागार मे बैठक की गईं l
11/03/2026
जिला कारागार परिसर मे बंदियों के परिजनों को दी विधिक जानकारी:-
11/03/2026
पेयजल समस्या के निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना, हेल्पलाइन नंबर जारी
11/03/2026
माहुरी वैश्य मंडल गया के तत्वाधान मे आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई l
11/03/2026
जिला पदाधिकारी गया द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ योजनाओं की कार्य प्रगति के साथ तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करवाने सम्बंधित विस्तृत समीक्षा किया गया l
11/03/2026
अतिक्रमण ने ली फिर एक जान, एक्टिवा चालक को ट्रक ने रौंदा
11/03/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन 12मार्च 2026को गया शेरघाटी रोड चेरकी गयाजी मे होगा l
11/03/2026
देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार द्वारा 11 वां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 ,26 प्रेस क्लब हरिद्वार में पुरस्कार वितरण किया गया
11/03/2026
सहारनपुर के बेरी बाग बिजलीघर के 66 केवीए लाइन क्षेत्र में ‘यमराज’ बने बिजली के खंभे: ओवरलोड ट्रॉलियां दे रहीं बड़े हादसे को न्योता, दो दिन पहले हुआ हादसा,
11/03/2026
हुसैनगंज में गौशाला से छोड़े गए पशुओं ने किसान की फसल बर्बाद की रिपोर्टर: विनोद कुमार सिधौली, सीतापुर सिधौली क्षेत्र के हुसैनगंज स्थित गौशाला को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि गौशाला के पशुओं को रात के समय बाहर छोड़ दिया जाता है, जिससे आसपास के किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!