A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसहारनपुर

थाना बेहट पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल सहित 1वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 

जिला संवाददाता (अभिनव सिंघल)बेहट/सहारनपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी वहां चोर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग व गश्त की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा *थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी* जी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 7.3.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान *1 वाहन चोर अभियुक्त सौरभ उर्फ जक्का पुत्र बिजेंद्र निवासी मोहल्ला माजरी कस्बा व थाना बेहट जनपद सहारनपुर* को गांव अब्दुल्लापुर बेहट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद !

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बेहट पर मु0अ0स0 118/2026 धारा 317(5) बीएनएस के पंजीकृत किया गया! गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ उर्फ जक्का के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नी0 महेश चंद थाना बेहट जनपद सहारनपुर, है0का0 शिवकुमार,का0 अभिषेक,का0 बिट्टू थाना बेहट जनपद सहारनपुर मौजूद रहे!

*✍🏻रिपोर्ट: डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर–अभिनव सिंघल / संपादक एलिक सिंह वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज*

 

*(संवाददाता बेहट):अभिनव सिंघल (हिन्दी दैनिक आशंका बुलेटिन)*

*(ब्यूरो प्रमुख एलिक सिंह)– हिंदी दैनिक आशंका बुलेटिन,सहारनपुर*

*खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:9045455511*

Back to top button
error: Content is protected !!