इतवाउत्तर प्रदेशकुशीनगरगोंडागोरखपुरबस्तीबहराइचबाराबंकीलखनऊसिद्धार्थनगर 

दहशत का अंत: 25 हजारी लोरिक और कुलदीप पुलिस के हत्थे चढ़े, बाजार ने ली राहत की सांस।

खाकी का खौफ: लालगंज को सुलगाने वाले 'इनामी' अब सलाखों के पीछे!

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। कानून के शिकंजे में ‘आग’ लगाने वाले: 25 हजारी इनामी दो दबोचे ।।

💫आगजनी के ‘फरारी’ काट रहे आरोपियों का गेम ओवर, कुआनो पुल पर बिछाया गया था मौत का जाल।

⭐बस्ती पुलिस का बड़ा प्रहार: लालगंज के गुनहगारों की हेकड़ी निकली, इनामिया गिरफ्तार।

विनाशकारी आग का ‘हिसाब’ शुरू, प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक की टीम ने दबोचे दो शातिर।

उत्तर प्रदेश।

बस्ती | 17 मार्च 2026 ।। लालगंज बाजार को दहशत की आग में झोंकने वाले दो शातिर अपराधियों के ‘भागने के दिन’ आखिरकार खत्म हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक की पैनी रणनीति के आगे 25-25 हजार के इनामी आरोपी पस्त नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि अपराध करके कोई कितनी भी दूर भाग ले, कानून की चौखट तक उसे आना ही होगा।

💫कुवानो पुल के पास बिछाया जाल

लालगंज पुलिस को लंबे समय से इन दोनों आरोपियों की तलाश थी। सटीक गोपनीय सूचना पर भरोसा करते हुए पुलिस टीम ने कुवानो पुल के पास घेराबंदी की। घेरा इतना मजबूत था कि इनामी बदमाशों को सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझा।

💫गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

🤙अंशुमान पाण्डेय उर्फ लोरिक (निवासी: ठोकवा, लालगंज)

🤙कुलदीप यादव (निवासी: अछैती, जनपद संतकबीरनगर)

💫दहशत के सौदागरों पर प्रहार

बीते दिनों लालगंज बाजार में दुकानों को आग के हवाले कर इन आरोपियों ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुँचाया था, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति को भी दांव पर लगा दिया था। मु0अ0सं0 49/2026 के तहत दर्ज इस मामले में इन पर BNS की गंभीर धाराओं के साथ-साथ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

“अपराधियों के लिए बस्ती में कोई जगह नहीं है। लालगंज बाजार की घटना में शामिल इन आरोपियों की गिरफ्तारी इलाके में कानून का इकबाल बुलंद करने की दिशा में एक बड़ी जीत है।”

🚨सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के साथ उपनिरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र, अनस अख्तर और कांस्टेबल जय प्रकाश यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!