A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

दिनांक 13.08.2025

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के अन्तर्गत पुलिस लाइन कुशीनगर में तिरंगा दौड़ का कराया गया आयोजन

*👉पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अन्तर्गत पुलिस लाइन कुशीनगर में तिरंगा दौड़ का कराया गया आयोजन*

*👉पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ तिरंगा थामकर लगाई गई दौड़*

*👉बारिश के बीच दोगुने उत्साह के साथ तिरंगा दौड पूरी*

आज दिनांक 13.08.2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत पुलिस लाइन कुशीनगर से एक तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने स्वयं तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई गई। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश प्रसारित करना है।

👉 तिरंगा दौड़ का शुभारंभ पुलिस लाइन कुशीनगर से हुआ, जो रविन्द्रनगर धूस होते हुए सोहरौना तक आयोजित की गई। *तिरंगा दौड़ के दौरान बारिश शुरू हो गई, किंतु इससे पुलिस कर्मियों का जोश कम नहीं हुआ। बारिश के बीच दोगुने उत्साह के साथ सभी ने तिरंगा दौड़ को पूर्ण किया,* जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना।

👉इस दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर दौड़ लगाई और “जय हिंद”, “वंदे मातरम” जैसे गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का माहौल सृजित किया।

👉रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साह ने आमजन में राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत किया।

👉”हर घर तिरंगा अभियान 2025″ का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत जनपद कुशीनगर में तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

👉 कुशीनगर पुलिस जनता से अपील करती है कि वे “हर घर तिरंगा अभियान 2025” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दिनांक 15 अगस्त 2025 को अपने घरों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश प्रसारित करें।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, *”राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाना है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करना भी है।”*

कुशीनगर पुलिस इस अभियान को सफल बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!