A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर व्हाट्सएप पर शेयर करें

जिला अस्पताल में हर दिन बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। जिला चिकित्सालय में अब हर दिन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे एवं बनने के पश्चात दिव्यांगजन के व्हाट्सएप नंबर पर शेयर किया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी. आर. ने दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, सीईओ, सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के दिव्यांगों को चिन्हित कर उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय भेजें जिससे कि उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र आसानी से बन सकें। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने के बाद संबंधित अधिकारी प्रमाणपत्र को दिव्यांगजन के व्हाट्सएप नंबर पर शेयर करें एवं उन तक हार्डकॉपी पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कहा कि दिव्यांगजन यदि आपके समक्ष आतें है तो पूरे सम्मान के साथ उनकी बात सुनें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें।

Back to top button
error: Content is protected !!