
बस्ती जिले के थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के द्वारा अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 59/24 धारा 498A,304B,506,IPC व 3/4DP act संबंधित अभियुक्त बेदीलाल पुत्र भगवतीदीन साकिन मालिकपुर बर्दिया लोहार थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को दिनांक 14.04.2025 को रात्रि 20.30 बजे ग्राम धोबहट थाना कलवारी से गिरफ्तार कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
मुकदमा संख्या 59/24 उपरोक्त दहेज हत्या के सम्बन्ध में दिनांक 02.04.2024 को थाना दुबौलिया में पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय द्वारा की जा रही थी जिसमें अभियुक्त बेदीलाल उपरोक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट एवं 82 जा0फौ0(उद्घोषणा) का आदेश भी पारित किया गया था। जिसे दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार का आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, SI अजय कुमार यादव , थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, कांस्टेबल अरुण यादव, थाना दुबौलिया जनपद बस्ती शामिल रहे।














