

बाघमारा. सोनारडीह ओपी परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति तथा पुलिस जनसहयोग समिति व पूजा समितियों की संयुक्त बैठक सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पॉल 
की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सोनारडीह ओपी के प्रभारी दिलीप पाल ने सरकार का गाइड लाइन का पालन करने तथा पूजा को सफल बनाने में सभी लोगों को सहयोग करने का आग्रह किया! मौके पर मौजूद रहे शंकर लाल, रणविजय यादव, जोगेंद्र यादव, अश्वनी दुबे, भूखन सिंह, सिद्धांत सिंह, नागेंद्र सिंह, अन्य गनमान्य लोगों उपस्थित थे!










