A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवकली के रवी कुशवाहा ने UPPCS 2024 में हासिल किया 95वां रैंक, जनपद गाजीपुर का नाम किया रोशन

📍 गाजीपुर, देवकली से बड़ी सफलता की खबर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS 2024) द्वारा घोषित परीक्षाफल में देवकली ब्लॉक के गरथौली (पहाड़पुर कलां) निवासी रवी कुशवाहा ने 95वां रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल देवकली ब्लॉक बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।
🎓 शिक्षा और करियर की झलक
रवी कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा के पुत्र हैं तथा उनकी माता का नाम कमलावती देवी है। रवी ने दिल्ली से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह सोलर इंडिया लिमिटेड, दिल्ली में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
रवी शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने नौकरी के साथ-साथ तैयारी जारी रखी और अब Assistant Commissioner (Commercial Tax) जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है।
🎉 क्षेत्र में खुशी का माहौल
रवी की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से देवनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा और ग्राम प्रधान नंदलाल कुशवाहा शामिल रहे।
🌟 प्रेरणा बने रवी कुशवाहा
रवी कुशवाहा की यह सफलता युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!