
- देवास कलेक्टर ऋतुराज ने जिला जेल में श्री गोविंद गोपाल आदर्श गोशाला का किया लोकार्पण

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने गो माता एवं गोवंश की पूजा की
शनिवार को देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला जेल परिसर में बनाई गई नवीन श्री गोविंद गोपाल आदर्श गोशाला का लोकार्पण एवं जिला जेल का निरीक्षण किया। गोशाला लोकार्पण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने गो माता एवं गोवंश की पूजा की।
इस दौरान उन्होंने कुट्टी मशीन का लोकार्पण भी लिया। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक श्री अनिल दुबे सहित अन्य जिला जेल के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।







