A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में स्पीकर ने किया बुक फेयर का उद्घाटन : रवीन्द्र

धनबाद में स्पीकर ने किया बुक फेयर का उद्घाटन : रवीन्द्र नाथ महतो बोले- धनबाद के लोग ज्ञान के मामले में पीछे नहीं, बुक फेयर किताबों से जुड़ने का है मंच

*धनबाद :* झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने पुस्तक प्रेमियों के लिए धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय बुक फेयर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया.
इस अवसर पर स्पीकर ने कहा कि कोयला राजधानी धनबाद जिसे झारखण्ड की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है.
पुस्तक मेला के उद्घाटन के मौक़े पर निरसा विधायक अरुप चटर्जी,धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अलावे झामुमो नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा भी मौजूद रहे. 3 अप्रैल से आयोजित इस बुक फेयर का समापन 12 अप्रैल को होगा.
बुक फेयर में हिन्दी, इंग्लिश तथा बांग्ला भाषा की पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी है. स्कूली बच्चों का मेला में प्रवेश निःशुल्क रहेगा. बंगाली वेलफेयर सोसायटी पुस्तक प्रेमियों के लिए ज्ञान और साहित्य का खजाना लेकर आयी है. पुस्तक मेला का थीम फिरे देखा रखा गया है जिसमें नई पीढ़ी को सुनहरे अतीत से रूबरू कराया जा रहा है. युवा पीढ़ी को डिजिटल दुनिया से निकालकर किताबों की दुनिया से जोड़ना पुस्तक मेला का उद्देश्य है.
पुस्तक मेला में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ कोलकाता के मशहूर कलाकारों की भी प्रस्तुति रहेगी.

Back to top button
error: Content is protected !!