A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीरायपुरलाइफस्टाइल

*धमतरी-नगरी कार्तिक पूर्णिमा पर सिहावा में यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा एवं राऊत नाचा का हुआ भब्य आयोजन, उमड़ा जन सैलाब*

*जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिहावा में आयोजित यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा एवं राऊत नाचा कार्यक्रम में हुए शामिल *

*धमतरी-नगरी कार्तिक पूर्णिमा पर सिहावा में यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा एवं राउत नाचा का भव्य आयोजन,उमड़ा जनसैलाब*

यादव समाज की अनूठी परंपराः कार्तिक पूर्णिमा पर सिहावा में गोवर्धन पूजा एवं राउत नाचा का भव्य आयोजन महानदी के तट पर होता है प्रतिवर्ष यह आयोजन, आस्था और संस्कृति का अदभूत संगम…
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक ओर जहां देशभर में गुरु नानक जयंती का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया, वहीं धमतरी जिले के सिहावा स्थित महानदी उद्गम तट पर सर्व यादव समाज द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा एवं भव्य राउत नाचा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना से हुआ। विधिवत पूजा के उपरांत बछड़े को खिचड़़ी खिलाने की परंपरा का निर्वाह किया गया, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। समाज के युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, राधा और बाल सखाओं की भूमिका में मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इसके बाद पारंपरिक वाद्यंत्रों की मधुर ध्वनि और लोक दोहों की गूंज के साथ राउत नाचा का ऐसा मनोहारी प्रस्तुति इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अंचल सहित मैनपुर-गरियाबन्द, दुधावा-कांकेर,कोंडागांव कालाहांडी-ओड़िसा की राऊत नाचा दल शामिल हुये जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को देखने सिहावा अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा स्थल मेले जैसा उल्लासपूर्ण दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। यादव समाज का ‘गोवर्धन पूजा एवं राउत नाचा समाज की सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी पूरे श्रद्धा भाव से निभाया जा रहा है। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश भी देता है।

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा, राऊत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी अति विशिष्ट अतिथि डां अजय यादव अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज देव नारायण यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंबिकापुर,(छ.ग.)डां लक्ष्मी ध्रुव, पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा, महेश गोटा अध्यक्ष एवं ह्रदय साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,गरिमा नेताम सदस्य जिला पंचायत, राजेश गोसाई, प्रमोद कुंजाम,मुनेन्द्र ध्रुव, शुभम यदु, प्रेमलता नागवंशी, दुर्गेश नंदनी साहू जनपद सदस्य, विकल गुप्ता अध्यक्ष कनेश्वर ट्रस्ट,नरसिंग ध्रुव, रेमन शांडिल्य, आत्माराम मरकाम,सरपंच ,राजेश यादव, किशन यादव, परमेश्वर यादव, सूरज यादव,जोहन यादव,ह्रदय यादव,रमेश यादव, घनश्याम यादव,रामकुमार यादव, मुरारी यादव, हेमलाल यादव, गैंदु यादव, रामेश्वर यादव, बलराम यादव,की गरिमामयी उपस्थिति में सानंद सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन्होंने अपना..
नन्द यादव अध्यक्ष,अंकालू यादव, संतोष यादव, उपाध्यक्ष, सियाराम यादव कोषाध्यक्ष, माधव यादव, सचिव, डोमेन्द्र यादव, सहसचिव, गणेशराम यादव, गोवर्धन यादव, दीनदयाल यादव, जयराम यादव, संरक्षक, दिनेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रवीण यादव, श्रवण यादव, जीवन यादव, धर्मेन्द्र यादव, शत्रुघन यादव, हरीश यादव, पोखराज यादव, विकास यादव, महिला प्रकोष्ठ संवली बाई यादव, खेमिन यादव, राधा बाई यादव, मीनाक्षी यादव,ऋतु यादव,ईश्वरी यादव, रामबाई यादव, गोमती यादव, मीना यादव, सरिता यादव, सविता यादव, वरिष्ठ सलाहकार बलदाऊ यादव, चिंताराम यादव, रामस्वरूप यादव, समारुराम यादव, दाऊ यादव, कमल नारायण यादव, कंवल यादव, सुनाराम यादव, अमृत यादव,श्रीराम यादव, अश्वनी यादव, चंद यादव, संतराम यादव, बंशी यादव, दुब्बन यादव,एवं समाज के सभी लोगों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाये ।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दींतथा समाज एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मंच संचालन चंद्रभान यादव उमरगाँव एवं डी के यादव तुमड़ीबाहर द्वारा किया गया ।
जिसमें राउत नाचा प्रतियोगिता पुरस्कार सम्मान प्रथम – उड़ीसा द्वितीय – भटगांव मैनपुर गरियाबंद तृतीय जैतपुरी( बेलर) कलश सजावट प्रतियोगिता प्रथम- सिहावा द्वितीय- खम्हारिया तृतीय- नगरी, ‘कृष्ण सजावट प्रतियोगिता प्रथम- बीडगुड़ी द्वितीय- पोडागाव तृतीय- राजपुर, झाँकी प्रतियोगिता प्रथम- बीडगुड़ी द्वितीय – दुधावा तृतीय- घुटकेल इन सभी टीमों की प्रस्तुति काफी ममनमोहक और देखने लायक रहा अतिथि एवं सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने समाज द्वारा प्रतियोगिता आयोजन का नगद राशि प्रतीक चिन्ह पुरस्कार वितरण किया गया, शांति व्यवस्था के साथ सफल कार्यक्रम होने पर
एस डी ओपी नगरी थाना प्रभारी सिहावा, एवं सुरक्षा व्यवस्था में में तैनात समस्त स्टाप एवं सेवा समर्पण भाव मेकाम करने वाले,सामाजिक जनों को श्रीफल से सम्मान किया गया,इस कार्यक्रम कि आभार ब्यक्त युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीके यादव ने सफल कार्यक्रम कि सभी को शुभकामनाएं दी,

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!