

नजीबाबाद में चाइनीज़ मांझे से दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. पिछले 5 दिनों में आज इस तरह की ये छठी घटना है.
ऐसे में बड़ा सवाल यह उड़ता है के बैन के बावजूद भी चाइनीज़ मांझे की बिक्री लगातार कैसे जारी है.जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं और पुलिस द्वारा अभियान भी चलाया जा रहे हैं
बताया जाता है की युवक आशीष जिसकी उम्र लगभग 28 साल है शाम रुड़की से नगीना जा रहा था, और चाइनीज माँझे की चपेट में आने से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गयी. नजीबाबाद रक्त टीम के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम अख्तर ने युवक को आनन फानन में पूजा हॉस्पिटल में कराया भर्ती। घाव गहरा होने की वजह से घायल युवक की नाक पर दो टांके आए है।
युवक नगीना में पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है।






