A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरवाना के गांव गुरथली पहुंची “आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन”!

नरवाना के गांव गुरथली पहुंची “आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन”!

ग्राम वासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप

ग्राम वासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त

नरवाना,24 जनवरी 2026
“सेवा व समर्पण” के तहत कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन आज नरवाना विधानसभा के गांव गुरथली में पहुंची। इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्राम वासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। आज इस ऐतिहासिक कैंप का शुभारंभ नरवाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री जयपाल बंसल द्वारा रिबन काटकर किया गया। नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क “आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल” वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। इस वैन के साथ जयराम अस्पताल नरवाना के विशेषज्ञ डॉक्टर नवनीत घनघस एमबीबीएस, मनदीप OT, ज्योति ANM, करीना की टीम भी इलाके में अपनी सेवाएं दे रही हैं। जो मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज कर रही हैं।

सुबह से ही समान्य चौपाल, गांव गुरथली में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।

विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए बलबीर सिंह, गुरतेज सिंह, महेंद्र कौर समेत कई ग्रामवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

इस मौके पर समाजसेवी जयपाल बंसल ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें ।हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। ग्राम वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।

आज कैंप में वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, कांग्रेस एस.सी. सैल जींद जिलाध्यक्ष सतबीर दबलैन, हरियाणा कृषक समाज जींद जिला अध्यक्ष बिंदर फरैण, पार्षद आशुतोष शर्मा, डॉ. शमशेर अमरगढ़, मनदीप सिंह, सुखदेव सिंह सेबी,गुरदीप सिंह काला, सरदार तारा सिंह, बाबूराम गुरथली, रामतेज सरपंच, भीम सिंह, बिंदर, सतनाम सिंह, सतगुरू सिंह, गगदेव सिंह, मा. होशियार सिंह, राकेश राईका, धौला नैन, संजीव धमतान भी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!