A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

इनोवेटिव लर्निंग अप्रोच विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स का समापन सत्र आयोजित

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शासकीय स्वशासीय कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी के निर्देशन में “इनोवेटिव लर्निंग अप्रोच” विषय पर दिनांक 06 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक 30 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स का समापन सत्र आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डी. के. नेमा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए नित्य अध्यापन करने एवं सर्टिफिकेट कोर्स के महत्व को समझाया- इससे आपको नए रोजगार के अवसर प्रदान होंगे प्रचार ने कहा कि छात्राओं की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि इस विषय में रुचि एवं ज्ञान अर्जित कर इसमें रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे।उन्होंने नारियों के सम्मान एवं उत्थान के बारे में विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की संयोजक डॉ आकर्षा तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बी बी ए की छात्रा अंशुमन चौधरी ने सर्टिफिकेट कोर्स का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इसके पश्चात प्रमाण पत्र वितरण किए गए। डॉ एम एम चौकसे, डॉ डीके गुप्ता, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ शैलेंद्र पटेल उपस्थित रहे, आभार डॉक्टर रोहित सैनी ने माना।

Back to top button
error: Content is protected !!