A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से ईएसओ इंडिया प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल की सौजन्य मुलाकात

*नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से ईएसओ इंडिया प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल की सौजन्य मुलाकात

*नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से ईएसओ इंडिया प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल की सौजन्य मुलाकात*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

जनहित और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय सामाजिक संगठन ईएसओ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर का गमछा एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान आशीष पटेल ने कलेक्टर को संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनसेवा से जुड़े अभियानों तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही संगठन के कार्यालय की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ईएसओ इंडिया हमेशा से समाज में न्याय, ईमानदारी और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए सक्रिय रहा है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता और भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाना तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करना है। इसके साथ ही युवाओं को भी समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनहित के मुद्दों पर हमेशा सकारात्मक पहल करेगा और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को सहयोग प्रदान करेगा।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान संगठन और प्रशासन के बीच भविष्य में जनहित के कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!