जावरा—जब से नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने यहां पदभार ग्रहण किया, तब से आए दिन भाजपा पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों में उनसे मुलाकात की होड़ सी मची हुई है। मजेदार बात यह है कि ये लोग अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर अकेले-अकेले ही सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस से मिलने पहुंच रहे हैं। भाजपा नगर पालिका परिषद में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। साथ ही भाजपा ने गत दो साल से नपा में नेता विपक्ष की घोषणा नहीं की। शायद यही वजह है कि भाजपा पार्षदों में एकजुटता का अभाव नजर आ रहा है। जिसे देखो वही मुंह उठाकर हाथ में कागज का टुकड़ा पकड़े नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को थमा फ़ोटो खिंचाते दिख जाता है। ज्ञात रहे कि पार्षद अनिल मोदी, पार्षद पिंकी सोनू यादव ने अलग-अलग समय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने हंसते हुए सीएमओ से भेंटकर नगर की समस्या के सम्बंध में पत्र सौंपा और फ़ोटो खिंचवाया। जबकि दो दिन पहले ही पार्षद रजत सोनी, पार्षद शिवेन्द्र माथुर के साथ पार्षद प्रतिनिधियों आरडी धाकड़, दशरथ कसानिया व सोनू यादव ने सोनिस से मुलाकात कर अपने-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। इस पर सीएमओ ने इन लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि इस मामले में जल्द ही मेट, दरोगा की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था सुचारू बनाएंगे।
देश जनहित राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका का भव्य विमोचन, पत्रकारों के लिए बीमा योजना की घोषणा
01/05/2026
11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्षन- योगी रजनीश
01/05/2026
बाइक सवार दम्पति को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत
01/05/2026
बालक भाव्य के जन्मदिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, सादगी और सेवा का दिया संदेश
01/05/2026
श्री शंकर शरण यति जी महाराज की पुण्यतिथि पर कांगड़ी में विशाल संत भंडारे का भव्य आयोजन
01/05/2026
श्री चंदन कृष्ण महाराज का दीक्षा दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत भंडारे के रूप में मनाया गया
01/05/2026
“फिल्म नगरी में भुला दी गई प्रिया राजवंश: मुंबई से शिमला तक नहीं कोई निशान,लेकिन धर्मशाला के इस चर्च में जिंदा है उनकी याद”
01/05/2026
मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के बोधगया आगमन को लेकर आज पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई l
01/05/2026
M
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!