A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर सख्त कार्यवाही, आर्टिगा कार जप्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सतत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उईके एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी मण्डी बामौरा द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें दिनांक 02.04.2026 की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक आर्टिगा कार क्रमांक MP04 EC 7133 का चालक लापरवाहीपूर्वक एवं शराब के नशे में वाहन चलाते हुए जुलूस में प्रवेश कर गया, जिससे उपस्थित लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पंचों के समक्ष चालक की जांच की गई, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। उक्त तथ्य की पुष्टि मेडिकल परीक्षण में भी हुई।उक्त कृत्य पर चालक मोहित लोधी पिता मोहर सिंह लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सपली, थाना पठारी, जिला विदिशा (हाल पता मण्डी बामौरा, थाना आगासौद, जिला सागर) के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए आर्टिगा कार क्रमांक MP04 EC 7133 (सफेद रंग) को जप्त किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार न्यायालय के माध्यम से भारी अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।जप्त वाहन,सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक MP04 EC 7133 सराहनीय भूमिका ,इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक 230 सुशील सिंह चौहान एवं आरक्षक 1814 नीरज राठौर की विशेष सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता एवं सजगता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!