अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

नागपुर महानगरपालिका महापौर नीता ठाकरे और उप महापौर लीला हाथीबेद चुनी गई

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 06 फरवरी 2026

नागपुर ====>


========================== भाजपा प्रत्याशी नीता ठाकरे ने नागपुर महानगरपालिका महापौर के लिए 104 मत प्राप्त करते हुए जीत दर्ज कर लिया है, उप महापौर के पद पर भाजपा से ही लीला हाथीबेद चुनी गई है। नागपुर महानगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद से ही भाजपा का महापौर बनना तय माना जा रहा था। नागपुर महानगर पालिका चुनाव मे भाजपा ने ने 151 सीटों मे से 102 सीटें प्राप्त की और भाजपा की सहयोगी पार्टियों शिवसेना, एनसीपी ने एक एक सीटें प्राप्त की। आज हुए महापौर के चुनाव में नीता ठाकरे ने 104 मत प्राप्त किए और कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहल ठाकरे को 36 मत मिले, प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महापौर चुनाव में 11 निर्वाचित उम्मीदवारों ने मतदान ही नहीं किया। नागपुर महानगर पालिका उप महापौर पद पर लीला हाथीबेद ने 104 मत प्राप्त करके विजय प्राप्त की, और कांग्रेस उम्मीदवार ने 36 मत प्राप्त किए। जानकारी अनुसार 11 अन्य लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को अपना मत नहीं दिया। नागपुर महानगर पालिका महापौर और उप महापौर पद के चुनाव के लिए आज 06 फरवरी 2026 शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई थी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!