उत्तर प्रदेश

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को रसूलपुर पुलिस ने दबोचा फिरोजाबाद।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को रसूलपुर पुलिस ने दबोचा
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पुत्र पप्पू उर्फ जगदीश निवासी नगला मिर्जा छोटा, थाना उत्तर फिरोजाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 495/25 धारा 74/351(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक शालू, हेड कांस्टेबल कुशपाल तथा महिला कांस्टेबल प्रतिमा शामिल रहे।

थाना पुलिस का कहना है कि महिला व बाल सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!