A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से खोया बैग 48 घंटे में बरामद, बैग में रखा था साइन किया खाली चेक

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आमजन की सहायता हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक महिला का खोया हुआ महत्वपूर्ण बैग तत्परता एवं समन्वय से मात्र 48 घंटे में सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 02/04/26 को फरियादिया सुधा शिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज, ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं, परंतु उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां एवं एक साइन किया हुआ खाली चेक रखा था, जो अत्यंत संवेदनशील एवं कीमती था। घटना के बाद फरियादिया द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई, जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरियादिया की भावुक स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सर्वप्रथम संबंधित ऑटो की पहचान हेतु लगाया गया। कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर उक्त ऑटो चालक से संपर्क किया गया, जिससे बैग सुरक्षित प्राप्त कर कंट्रोल रूम लाया गया। कंट्रोल रूम में फरियादिया को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिसमें उनका समस्त सामान यथावत मिला, विशेष रूप से साइन किया हुआ खाली चेक भी सुरक्षित वापस दिलाया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित प्राप्त कर फरियादिया ने सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।उल्लेखनीय योगदान,उप निरीक्षक आरकेएस चौहान,महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक आरक्षक सौरभ गुप्ता (चीता मोबाइल, थाना कैंट),सागर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!