
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व सीमा अंतर्गत फसल कटाई उपरांत किसानों द्वारा नरवाई जलाने पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके किसानों द्वारा पराली, नरवाई जलाई जा रही है, जिस रीठी की राजस्व टीम द्वारा सोमवार को कार्रवाई की गई है और नरवाई जलाते पाए गए किसानों के विरुद्ध रीठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बड़गांव स्थित भूमि खसरा नंबर 2867/1 रकवा 0.270 है. भूमि गोतम पिता मंगना, खसरा नंबर 2867/2 रकवा 0.08 है0 एवं खसरा नंबर 2865 रकवा 0.170 है0 भूमि राजेंद्र, हरिशंकर, गौरीबाई पिता ज्ञानी, तथा खसरा नंबर 2867/3 रकवा 0.350है0 भूमि रमेश पिता मंगना, खसरा नंबर 1862 रकवा 0.50 है0 भूमि सुंदर बाई, घासीराम पिता रामप्रसाद के नाम वर्तमान राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
बताया गया कि उक्त भूमि स्वामियों द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध होने के बाद भी धान की फसल कटने के उपरांत पराई (नरवाई) जलाते हुए पाए गए हैं।
जिनके विरूद्ध रीठी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त कार्रवाई हल्का पटवारी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी अमगवां की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।





