
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 22 मार्च 2026

===-: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत मे सबसे अधिक समय तक सरकार के प्रमुख पद रहने वाले राजनेता बन गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में सरकार के प्रमुख के रूप में करीब 8,931 दिन पूरे करने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चामलिंग के 8,930दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सिक्किम के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को भी पीछे कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इससे पूर्व गुजरात के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में भी रह चुके हैं, नरेंद्र मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप मे सबसे अधिक समय तक काम करने का लंबा अनुभव भी है। नरेंद्र मोदी जी ने रविवार 22 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री के रूप में 4,318 दिन पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुकें हैं। नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 07 अक्टूबर 2001 को शपथ ग्रहण की थी।नरेंद्र मोदी जी 07 अक्टूबर 2001 को 51 वर्ष की आयु में बिना विधायक बने ही गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमंत्री भी बने। नरेंद्र मोदी जी 14 साल गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, अभी वर्तमान मे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। नरेंद्र मोदी जी भारत देश के लगातार सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी; पूर्व प्रधानमंत्री स्व• इंदिरा गांधी जी के 4,077 दिनों- 24जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज रविवार 22 मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री के रूप में 4,318 दिन पूरे कर चुके हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर वर्ष 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। नरेंद्र मोदी जी के चार भाई और एक बहन भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिताजी दामोदरदास जी मेहसाणा के रेलवे-स्टेशन पर चाय बेचने का कार्य किया करते थे। मोदी की माता का नाम हीराबेन है। नरेंद्र मोदी जी ने मात्र छह वर्ष की आयु मे ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आन्दोलन में भाग लिया । मोदी जी 08 वर्ष की आयु मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गए थे। वर्ष 1972 में नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी बन गए। नरेंद्र मोदी जी लगातार चार बार – वर्ष 2001, 2002, 2007, 2012 में बहुमत के साथ गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 63 साल की आयु में नरेंद्र मोदी जी वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बने । 26 मई 2014 को मोदी जी मोदी जी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली । वर्ष 2019 मे मोदी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने , और वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने जो की अभी वर्तमान मे भी प्रधानमंत्री हैं।





