A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसमराजनीतिरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

ब्रेकिंग न्यूज़ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 4 नवंबर को गढ़वा में ,ऐतिहासिक चुनावी सभा

गढ़वा जिले में आगामी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा जिले में आगामी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा जिला मुख्यालय के गढ़वा रेहला रोड के चेतना मैदान में आयोजित की जाएगी, जहां प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गढ़वा भाजपा में उत्साह का माहौल है।

गढ़वा जिला भाजपा के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने जानकारी दी कि सभा स्थल चेतना मैदान को फाइनल कर लिया गया है। भाजपा के सांसद दीपक प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता सभा की तैयारियों के लिए गढ़वा पहुंच चुके हैं और आवश्यक व्यवस्थाओं में जुट गए हैं सभा के आयोजन को लेकर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर तैयारियों में तेजी ला रहे हैं। गढ़वा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री यहां की जनता को सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!