A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

प्रीपेड स्मार्ट मीटरो में हो रही गड़बड़ियों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश।

अयोध्या
प्रीपेड स्मार्ट मीटरो में हो रही गड़बड़ियों और ज्यादा आ रहे बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने उप जिलाधिकारी से मिलकर इसे हटवाने की मांग की । साथ में दस दिनों के अन्दर न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है । तहसील क्षेत्र बीकापुर के विद्युत उपकेंद्र केरालाल खा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना चौबेपुर स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं मे सूबेदार, राजकुमार, विपता, बासमती, सहित दर्जनों लोगों ने बीकापुर तहसील पहुंचकर विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए इस मीटर को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी श्रेया को दिया। वही संयुक्त मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा ,शेख मोहम्मद इशहाक मायाराम यादव ,जनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर, बार ऐसोशियन के पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन, विश्वास राणा, रमेश सहित दर्जनो लोगों ने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र देकर दस दिनो के अंदर उपभोक्ताओं के घर लगे प्रीपेड मीटर को हटवाने की मांग की । साथ में न हटाने की दशा में विद्युत विभाग के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!