
बचरा ऑफिसर्स क्लब में 17 कर्मचारियों को दी गई विदाई।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। बचरा ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक सुजीत कुमार और संचालन कार्मिक प्रबंधक अरुण कुमार महतो ने की।
कार्यक्रम में जनवरी 2026 में सेवानिवृत हुए कुल 17 CCL कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मियों में जीएम युनिट के सीनियर क्लर्क अजय कुमार झा, असिस्टेंट फोरमेन मैकेनिकल अख्तर हुसैन, ड्रीलर चंदू महतो, पिपरवार युनिट के ओएस अजय कुमार सिंह, पेलोडर ऑपरेटर सरजू यादव, केबल मैन नागेश्वर महतो, ब्लास्टिंग विभाग के जीतन गंझु, एमएफ ग्रेड वन नरेश कुमार शर्मा, केबल मैन जगदयाल तुरी, ईपीएफ भैरों सिंह, अशोक परियोजना के टीआई श्याम मोहन मिश्रा, सीनियर क्लर्क बिजय कुमार पांडेय, पंप ऑपरेटर मोहम्मद इस्माइल अंसारी, सीनियर ईपी मैकेनिकल अशोक कुमार महतो, डोजर ऑपरेटर जागे भगत, ओएस मोहम्मद साकिरुद्दीन और टंडेल मोहम्मद कमरुद्दीन शामिल हैं।
कार्यक्रम में सभी रिटायर कर्मियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें शॉल, श्रीफल, उपहार और सेवा प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई।
महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी में योगदान देने के साथ रिटायरमेंट का समय भी आता है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियां देश के विकास में कोयला उत्पादन के माध्यम से योगदान दे रही हैं। रिटायर होने वाले कर्मियों का अनुभव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है और नए कर्मचारियों को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी रिटायर कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सुजीत कुमार, अशोक परियोजना पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, अशोका वेस्ट परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार, कार्मिक प्रबंधक अरुण कुमार महतो सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










