
तहसील परिसर में धरने पर बैठा लेखपाल संगठन
– बढ़ते भूमि विवादों के लेकर लेखपालों के पदों में बृद्धि, कार्यालय एवं राजस्व सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था की मांग को लेकर उठा मुद्दा
पंकज चौबे, सिद्धार्थनगर
शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में बृद्धि, ए.सी.पी. विसंगति, भत्तों में बृद्धि विषयक नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, पदनाम परिवर्तन, अंतर्मण्डलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति सहित जनसंख्या वृद्धि, शहरी, भूमि को टुकड़ो में विक्रय आदि कारणों से बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपालों के पदों में बृद्धि, कार्यालय एवं राजस्व सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था के विषय को लेकर आठ बिंदुओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लेखपाल संगठन के तहसील अध्यक्ष आशीष संगम ने बताया कि लेखपाल संगठन वर्ष 2016 से ही मांग करता आया है। उन्होंने जायज मांगो पर कार्यवाही करने की बात कही है। आगे कहा कि लेखपालों के वेतन में विसंगति है। महिला लेखपाल गृह जनपद से 700-800 किलोमीटर दूर सेवा दे रही है, जिसके स्थानांतरण के लिए परेशान है।
वर्तमान समय में साइकिल भत्ता दिया जा रहा है, जबकि कम समय में शिकायतों के निस्तारण हेतु हम लोगों को मोटरसाइकिल से काम करना पड़ता है। इसलिए हम लोगों को मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाय। अवैध व अनाधिकृत रूप से किये गए अतिक्रमण को लेकर कहा कि ग्राम समाज की भूमिया को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए राजस्व पुलिस चौकी की आवश्यकता है जिससे सर्किल के लेखपाल और क़ानूनगो आदि वहां बैठकर शिकायत का समाधान कराते हुए अवैध व अनाधिक रूप से किए गए कब्जे को हटा सके।
इस दौरान लेखपाल संगठन के तहसील अध्यक्ष आशीष संगम,मंत्री रजनीश कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय किशोर, उप मंत्री पूजा कुमारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के साथ राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, सुनील आर्या, नज़मुल हसन, बृजेश तिवारी, गणेशदत्त, गंगोत्री त्रिपाठी, देवानंद, कैलास नागर, रामजतन व लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, सुनील सिंह, बबिता ठाकुर, शिल्पी गुप्ता, जिज्ञासा पाण्डेय, आयुषी यादव, मोहित सिंह, नमन, शिवा यादव, संतोष यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।










