
संजय पारधी चंद्रपूर, महाराष्ट्र
चंद्रपुर :- युवक व सेवा संचनालय पुणे व जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी चंद्रपुर के संयुक्त विधमान से आयोजित जिल्हा क्रीड़ा संकुल यहाँ पर शालेय १४ वर्ष आयु वर्ग छात्राओ में मनपास्तरीय कबड्डी स्पर्धा में स्थानिक मुरलीधर बागला हाईस्कूल, बाबुपेठ चंद्रपुर के छात्राओ ने प्रथम स्थान लेकर विजयी परंपरा कायम रखी. अंतिम सामना मुरलीधर बागला हाईस्कुल व एफ.इ.एस. हायस्कूल के बीच हुआ जिसमे बागला हायस्कूल ने भरी अंतर से एफ.इ.एस. हायस्कूल को मत दी. बागला हायस्कुल के संघ में कु. खुशी मातंगी, साक्षी पटेल, गणेश्वरी देवांगण, लक्ष्मी पटेल, अंजली रज्जक, साक्षी मडावी, नम्रता देवांगण, कणिका देवांगण, चंचल साहू, चांदणी यादव, पूजा पटेल का समावेश था. उसीप्रकार से १७ वर्षीय लडकियों में कु. काजल देवांगण व कु. चिंकी यादव का विभागीय कबड्डी चयन प्रकिया के लिए चयन किया गया. इस विजयी कामगिरी के लिए बागला चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थाध्यक्ष मा. श्री. रमेशचंद्रजी बागला व मुरलीधर बागला हायस्कुल व कनिष्ठ महाविद्यालय के मुख्याध्यापक श्री. उमेश पंधरे सर ने विजयी खिलाडियों की प्रशंशा की. खिलाडियों को शारीरिक शिक्षक श्री. मुकेश पाण्डेय (NIS कोच) व सौ.प्रांजली गर्गेलवार का मार्गदर्शन मिला .तथा आगे वर्धा में होने वाली नागपूर विभागीय स्पर्धा के लिए सर्व








