
बालिका उच्च विद्यालय चकमे में शौंडीक समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। बालिका उच्च विद्यालय चकमे में शौंडीक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री सदन कुमार साहू ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शौंडीक समिति के चुनाव को पूर्ण करना था।
पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीगु प्रसाद के निधन के बाद लंबे समय से समिति की बैठक नहीं हुई थी। इससे पूर्व 18 फरवरी 2026 को सोसई में एक बैठक की गई थी।
शनिवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति का चुनाव किया गया। नए पदाधिकारियों में शामिल हैं:
अध्यक्ष: केशव कुमार (मक्का)
उपाध्यक्ष: अन्नू साहू (ठाकुर गांव), सुनील कुमार (उमेदंडा)
सचिव: अशोक प्रसाद (चकमे)
सहायक सचिव: वीरेंद्र प्रसाद (बरूदी)
कोषाध्यक्ष: आदित्य साहू (सोसई)
संगठन मंत्री: राजेश प्रसाद (आरा)
महिला प्रखंड संयोजक: अनीता देवी
कार्यकारिणी सदस्य: प्रदीप साहू, रघुवीर साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, धनंजय साहू, गणेश साहू
मुख्य संरक्षक: श्री सदन कुमार साहू (आरा), बसंत साहू, शंकर साहू, संजय साहू, कमल साहू, संजीत साहू, उमेश प्रसाद साहू
समिति के पुनर्गठन से शौंडीक समाज के विभिन्न गतिविधियों और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।




