A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशनई दिल्लीमनोरंजनराजनीतिराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का किया भव्य सम्मान

श्री बंशीधर नगर समाज के लोगों ने जताया भरोसा, बोले—बदलेगा नगर का भविष्य

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चचेरिया स्थित अलका मैरेज गार्डेन के सभागार में रविवार की शाम ब्याहुत कलवार समाज के तत्वावधान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और पूरे माहौल में उत्साह व अपनापन झलकता रहा।


समारोह का शुभारंभ समाज के कुलदेवता भगवान श्रीबलभद्र जी के समक्ष अध्यक्ष साधना देवी, रवि प्रकाश, जोखू प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, भरत भूषण प्रसाद एवं कामेश्वर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।


इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी, वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू एवं नीरज कुमार को बुके, फूलमाला, अंगवस्त्र, मोमेंटो तथा भगवान बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।


स्वागत भाषण देते हुए समाज के संरक्षक जोखू प्रसाद ने कहा कि सम्मान करना हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है, जिससे व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है और वह जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि निःस्वार्थ भाव से नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे।


इस अवसर पर अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे नगरवासियों और ईमानदारी की जीत है।
वरिष्ठ समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता ने इसे पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।


अश्विनी कुमार ने कहा कि यह जीत एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे नवनिर्वाचित नेतृत्व पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर नगर के समग्र विकास की दिशा में काम किया जाएगा और युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा।


भरत भूषण प्रसाद ने कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा और नगर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत की नई टीम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगी, ताकि हर वर्ग और हर मोहल्ले का समान रूप से विकास हो सके।


कार्यक्रम में विभा रानी, विंदु देवी, अश्विनी कुमार, अजय प्रसाद (मुखिया), बैजनाथ प्रसाद, बिरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सुधीर प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, हरिओम प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, सीताराम जायसवाल, अजय गुप्ता, उमेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, जयप्रकाश, मनोज कुमार, बहादुर प्रसाद, राजेश कुमार, दयानंद प्रसाद, पंकज कुमार, सुमित कुमार, शुभम जायसवाल, राहुल कुमार, कृष कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन देवशंकर प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार प्रसाद द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!