हरदोई

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा : प्रमुख स्थलों व सूर वीरों का नाम न लेना दुर्भाग्यपूर्ण , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को बताया कार्यक्रम का मुख्य सूत्रधार

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा : प्रमुख स्थलों व सूर वीरों का नाम न लेना दुर्भाग्यपूर्ण , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को बताया कार्यक्रम का मुख्य सूत्रधार

मल्लावां । भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी ही पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है । कहा कि लोकार्पण के दौरान मल्लावां और माधवगंज के के प्रमुख स्थलों और शूरवीरों के नाम न लेने से पीड़ा हुई है ।
देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था । वहीं कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को बताया । दोनों शीर्ष नेताओं ने अपने भाषण के दौरान मल्लावां और माधौगंज के प्रमुख स्थल बाबा सुनासीर नाथ मंदिर, अंग्रेजी शासन में मल्लावां जिले का हेड क्वार्टर होना , छोटी काशी , रुईयागढ़ी और राजा नरपति सिंह का भाषण के दौरान जिक्र नहीं किया गया था । जिस पर वह कहते हैं कि उनको पीड़ा हुई है । 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम का निरीक्षण करने आए थे । प्रशासन की ओर से सुनासीर नाथ मंदिर जाने के लिए व्यवस्थाएं जुटाई गई थी । लेकिन मुख्यमंत्री किन्हीं कारणों वश मंदिर नहीं पहुंच सके थे। इस पर उन्होंने ने लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्षेत्र के लिए अवसर था जो हाथ से चला गया । उनकी पोस्ट पर अब लोग तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!