
गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी से जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।
लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के अंतर्गत कल वैश्य समाज के एक युवक सुमित गुप्ता ने प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत होने से पहले उसने पुलिस पी आर वी को अपने फोन से कॉल कर सूचना दी एवं उसने एक वीडियो वाइरल कर समाज के कुछ रसूखदार लोगों का नाम लिया और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। उसने वीडियो के माध्यम से बताया कि कुछ रसूखदार लोग उसे काफी समय से बहुत प्रताड़ित कर रहे थे। भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैश्य समाज के साथ ये दूसरी घटना घटित हुयी है।इससे कुछ कुछ दिनों पहले बिजुआ चौकी के ग्राम इटकुटी निवासी स्वर्गीय राकेश गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता को दुकान में उधार सामान नहीं देने पर गाँव के ही सोवरन यादव, दीपक यादव और सूरज यादव द्वारा रवि को मारा पीटा गया था बीच बचाव करने पहुंचे रवि गुप्ता के बड़े भाई राजीव गुप्ता एवं उनकी माता जी पर दबंगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिसमें राजीव 70 पर्सेन्ट झुलस गया था पुलिस ने इस घटना में तीन नामजद जिनके खिलाफ तहरीर दी गई थी उसमें से दो अभियुक्तों सोवरन यादव और सूरज यादव को गिरफतार करके जेल भेज चुकी है जबकि तीसरे अभियुक्त दीपक यादव पुत्र सोवरन यादव अभी भी बाहर है। सोंचने वाली बात ये है कि भीरा थाना प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने में आखिरकार क्यूँ नाकाम साबित हो रही है। सिर्फ वैश्य समाज ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। क्या इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को क्या कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।



