
भ्रामक खबर का खंडन प्रकाशित किए जाने के संबंध में सूचना
राठ तहसील के अंतर्गत जरिया थाना के पहरा गांव निवासी 48 वर्षीय किसान श्री हरि सिंह द्वारा गतदिवस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी । आज विभिन्न समाचार पत्रों में उक्त किसान की मृत्यु फसल खराब होने के कारण प्रकाशित किया गया है जोकि गलत है। उक्त घटना के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा बिना जिला प्रशासन का पक्ष जाने उक्त के संबंध में एक पक्षीय रूप से खबर प्रकाशित किया गया है जो की आपत्तिजनक है।
उक्त घटना में राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि मृतक हरि सिंह द्वारा मूंगफली की फसल बोई गई थी , मौके पर मूंगफली की फसल में किसी तरह की क्षति नहीं पाई गई है ।
ग्रामीणों/ परिवारजनों के बयानों में जांच टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की मृत्यु का कारण घरेलू कलह पाया गया है।
मृतक के घर में प्रतिमाह खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड के अंतर्गत नियमित रूप से राशन मिल रहा है ।इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि से भी मृतक आच्छादित था।
घर की आर्थिक स्थिति सामान्य पाई गई है।
अतः मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि उक्त खण्डन अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
यह भी अनुरोध है कि आगे से ऐसी किसी भी प्रकार की घटना पर बिना प्रशासन का पक्ष जाने एक पक्षीय रूप से खबर न प्रकाशित की जाए ।ऐसी घटनाएं अत्यधिक संवेदनशील हैं अतः जिला प्रशासन का पक्ष अवश्य लिया जाए।
सूचना विभाग हमीरपुर






