A2Z सभी खबर सभी जिले की

मथुरा में दर्दनाक हादसा:नांव पलटी 25 लोग लापता।

मथुरा।

मथुरा में दर्दनाक हादसा:नांव पलटी 25 लोग लापता।

मथुरा। वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव पीपा पुल से टकरा गई। यह घटना केशी घाट के पास हुई, जहां उस समय नाव में करीब 25 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव वृंदावन और मान के बीच चल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद वह पीपा पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव पलट गई और उसमें सवार लोग यमुना में गिर गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
अब तक एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों की टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है।
प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल, इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।j

Back to top button
error: Content is protected !!