A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मधुवन वाशरी रेलवे साइडिंग के पास 48 टन अवैध कोयला बरामद, CISF ने की बड़ी कार्रवाई

बाघमारा/कतरास। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुवन वाशरी रेलवे साइडिंग के पास से 48 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह अभियान CISF इंस्पेक्टर रविकांत राय के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए कोयले की इस अवैध खेप को कब्जे में लिया।
_______जब्त किए गए कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध कोयले की इस तस्करी में स्थानीय स्तर पर सक्रिय गिरोह शामिल हो सकते हैं।
CISF की इस कार्रवाई से कोयले की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। प्रबंधन ने CISF के कार्य की सराहना की है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Back to top button
error: Content is protected !!