A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

14 अप्रैल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 14,अप्रैल 2026।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐ। ।


==-: भारतीय संविधान के निर्माता डाॅ• भीमराव अंबेडकर जी की जन्म तिथि प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है। 14 अप्रैल का यह पावन दिन न केवल बाबासाहेब के जीवन संघर्षौ की याद दिलाता है, बल्कि यह दिन हम सबको न्याय, मानव अधिकारों के प्रति वचनबद्धता, सामाजिक समानता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा भी देता है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी एक महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री , भारतीय इतिहास के सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तित्वोंमे से एक थे। बाबासाहेब जी ने हमारे भारत देश को सही राह दिखाने के लिए अनैकों काम किए, भारतीय संविधान को तैयार करने में बाबासाहेब जी का बड़ा योगदान रहा है। बाबासाहेब का पूरा नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था। बाबासाहेब को बचपन में अनेक प्रकार से सामाजिक भेदभावों का सामना करना पड़ा था। परंतु बाबासाहेब जी नें सभी कठिनाईयों का दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए शिक्षा प्राप्त की थी। शिक्षा प्राप्ति के दौरान विदेश में रहते हुए बाबासाहेब नें यह भी महसूस किया था कि मनुष्य जीवन के लिए शिक्षा ही वह साधन है जिससे कि जीवन की बुराईयों को दूर किया जा सकता है, सामाजिक असमानता कौ मिटाया जा सकता है। बाबासाहेब जी नें मानव समाज में फैली जातिवादी असमानता छुआछूत को दूर करने के लिए कई आन्दोलन चलाए। इन सभी आन्दोलनों का मूल उद्देश्य यही था कि समाज मे पिछड़ों शोषितों दलितों को सार्वजनिक स्थलों मंदिरों आदि जगहों पर एक सामान अधिकार प्राप्त हो सके। बाबासाहेब जी नें भारतीय संविधान को एक समतावादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दस्तावेज के रूप में तैयार करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होनें भारतीय संविधान को सामाजिक न्याय समानता। स्वतंत्रता। और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों के आधार पर बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाबासाहेब जी के द्वारा किए गए कार्य भारतीय सामाजिक ढॉचें में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाए। बाबासाहेब जी ने केवल सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में ही नही बल्कि देश के राजनीतिक क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। आज हम सब जब मिलकर बाबासाहेब जी की जयंती को मना रहें हैं तो सबको मिलकर यह संकल्प भी लेना चाहिए की हम सभी भारतीय एकसाथ मिलकर बाबासाहेब जी के द्वारा दिखाए गए राहों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, की स्थापना करेंगे, और शिक्षा को सबके लिए सरलता से उपलब्ध करवायेंगे, अपने भारत देश को एक सशक्त मजबूत समान समावेशी देश बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। 14 अप्रैल का यह दिन केवल एक व्यक्ति की जन्म जयंती ही नही बल्कि यह दिन एक बड़े आन्दोलन की याद भी हमें दिलाता है। बाबासाहेब जी का ऐसा ही एक नाम है जो कि भारत में समानता स्वतंत्रता बंधुत्व की भावना से समर्पित था। बाबासाहेब जी एक महान संविधान निर्माता समाज सुधारक विधिवेता दलितों के पक्षधर रहें हैं। 14 अप्रैल को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी जयंती के माध्यम से हम सब मिलकर उनके द्वारा स्थापित किए गए आदर्शो को याद करतें हैं, और देश समाज में फैली हुई बुराईयौ को दूर करके समाज में एकता भाईचारा समरसता और न्याय के मूल्यौं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेतें हैं, वचनबद्ध होतें हैं । ।। जय हिंद जय भारत, वंदेमातरम ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!