

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द स्योहारा स्थित गौशाला का एडी पशुपालन विभाग डॉ. जगदीश प्रसाद ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अब गर्मी के मौसम में गौशाला में मौजूद गौवंशीय पशुओं की सही प्रकार से देखभाल करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्हें गौशाला में पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध मिला। साथ ही वर्तमान में इस गौशाला में 158 निराश्रित गौवंशीय पशु सुरक्षित एवं संरक्षित मिले। निरीरक्षण में यहां पाया गया है कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां में केंचुए से तैयार की गई वर्मी कंपोस्ट खाद का भी उत्पादन शुरू कर दिया है। ताकि गौशाला को अतिरिक्त इनकम हो सके। सरकार के निर्देश हैं की गौशाला को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
इस मौके पर एडी डॉ. जगदीश प्रसाद के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गौसेवा गतिविधि के जिला संयोजक पंडित विकास शर्मा भी रहे। उन्होंने एडी के समक्ष गौवंशीय पशुओं व गौशालाओं से संबंधित कुछ समस्याओं को भी रखा। जिस पर ऐडी ने उन्हें आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार, ग्राम सचिव संजीव चौहान, कृष्ण कुमार, रणवीर सिंह, ग्राम प्रधान चंदो देवी आदि भी रहे।





