A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में दो गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व नकदी बरामद।।

राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में दो गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व नकदी बरामद।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

राँची। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को 12 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू एवं सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना एवं सुखदेव नगर थाना की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ब्राउन शुगर, बिक्री से प्राप्त नकद राशि तथा अन्य सामान बरामद किए गए।

इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 87/26, दिनांक 12/04/2026, धारा 21(b)/22(b)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

“बरामद सामान:”

ब्राउन शुगर (ब्राउन स्टोन): 7.36 ग्राम

नकद राशि: ₹4,640/-

मोबाइल फोन: 01स्कूटी (एक्टिवा): रजिस्ट्रेशन संख्या JH01GF4158

“गिरफ्तार अभियुक्त:”

मुहम्मद सोहेल खान (60 वर्ष), निवासी आजाद हिंद नगर, भट्ठा मोहल्ला, थाना अरगोड़ा, राँची

दिवाकर कुमार (26 वर्ष), निवासी मुक्तिधाम, हरमू, थाना अरगोड़ा, राँची

दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में होटवार जेल भेज दिया गया है।

राँची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!