A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

धमतरी /नगरी :- जहाँ कक्षा बनी स्क्वैश कोर्ट, वहीं से शुरू हुई उड़ान—अब दिल्ली में चमकेगा दुगली का नाम

जहाँ कक्षा बनी स्क्वैश कोर्ट, वहीं से शुरू हुई उड़ान—अब दिल्ली में चमकेगा दुगली का नाम

धमतरी / नगरी :- धमतरी जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि वनाँचल दुगली क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत स्क्वैश प्रतियोगिता हेतु किया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने कक्षा को ही स्क्वैश कोर्ट बनाकर अभ्यास किया और अपने कठिन परिश्रम तथा दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है।

चयनित खिलाड़ी नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

🏅 चयनित खिलाड़ियों की सूची

🔹 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक)

1.भावेश कुमार – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

2.साहिल कुमार साहू – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

3.जयंत कुमार यादव – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

🔹 14 वर्ष आयु वर्ग (बालिका)

1.कामिनी ध्रुव – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

2.भितेश्वरी नेताम – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

3.मंजू जुरी – शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

4.भूमिका वट्टी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

🔹 17 वर्ष आयु वर्ग (बालक)

1.दीपेश कुमार नेताम – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

2.देवेश कुमार कैंवर्त – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

3.राहुल कुमार विश्वकर्मा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली, जिला धमतरी

विशेष उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी दुगली वनांचल क्षेत्र के निवासी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अथक परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। प्राचार्य श्री लालित कुमार सोम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा—

“यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे नगरी विकासखण्ड के लिए गर्व का विषय है।”

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शकीला देवदास ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के. आर. साहू, विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी श्री खेमराज साहू, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री खोमन सिंह सहारे, श्री थॉमस पॉल तथा श्री अशोक कुमार गजबल्ला ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बंशी लाल सोरी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी जिले का नाम देशभर में रोशन करेंगे।”

अनुभवी स्क्वैश प्रशिक्षक श्री केशव कुमार जलक्षत्री तथा कन्या शिक्षा परिसर दुगली की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती गोपिका बारिक इस राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा।

इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और नगरी विकासखण्ड, बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!