A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिर्वी समाज जिला संगठन बड़वानी द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए करिअर काउंसलिंग एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ*

सिर्वी समाज जिला संगठन बड़वानी द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए करिअर काउंसलिंग एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ*।। ====

सिर्वी समाज जिला संगठन बड़वानी द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए करिअर काउंसलिंग एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ*।।
==============


*सिर्वी समाज शैक्षिक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया*।।
==============
*विषय चयन एवं अच्छी अध्ययन आदतों के विकास हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया*।।
=============
*12-अप्रैल- 2026 (बड़वानी)*
============
सिर्वी समाज जिला संगठन बड़वानी द्वारा अपने समाज के विद्यार्थियों के लिए करिअर काउंसलिंग एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सिर्वी इन्टरनेशनल स्कूल बड़वानी में किया गया। इसमें सम्पूर्ण जिले से सिर्वी समाज के विद्यार्थी शामिल हुए एवं विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए शिक्षाविद डॉ. दिपक जाधव ने कहा कि- विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अनुरूप रुचि एवं क्षमता को देखते हुए विषय चयन करना चाहिए। खुद के प्रति ईमानदार रहते हुए, निरंतर मेहनत एवं सतत प्रयास ही सफलता का मार्ग है।
केन्द्रीय जेल अधीक्षक बड़वानी शेफालीजी तिवारी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि- जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आत्म-अवलोकन करते हुए अपनी गलती को स्वीकार करना एवं उसे सुधारना ही सफलता का मूल मंत्र है। आपने यह भी कहा कि अच्छी बात पढकर और मानकर जीवन का निर्माण करे। गणित के विषय विशेषज्ञ श्री विजय मुकाती ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप भविष्य में जो बनना चाहते हैँ, उसे विचारकर समय से पूर्व ही योजनाबद्ध ढंग से तैयारी करे एवं इस दौरान मोबाईल एवं सोशल मीडिया से भी दूरी बनावे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर डॉ.सुरेश काग ने कहा कि सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैँ। हर विद्यार्थी में क्षमता होती है सिर्फ उसे जागृत करने की आवश्यकता होती है।
सिर्वी समाज शैक्षिक प्रतियोगिता के जिला स्तरीय श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया, जिसमें- प्रथम- उदित धर्मेन्द्र बरफा अंजड़, द्वितीय- राघव देवराम राठौर बोरलाय, तृतीय- हेमंत मुकेश पटेल सालखेड़ा एवं सक्षम विजय काग लोनसरा रहे। इसी प्रकार ऋषभ गिरधारीजी जमादारी बोरलाय, नैतिक दिलीप सोलंकी बिलवा, अंजलि मोहन काग सजवानी एवं परि महेश काग फत्यापुर को भी प्रोत्साहन पुरस्कार एवं सम्मान निधि से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए गए। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन हेतु विषयवार हेल्प डेस्क का भी प्रबंध किया गया था।
कार्यक्रम में सिर्वी समाज के वरिष्ठ श्री कालुरामजी लछेटा, केन्द्रीय समिति सदस्य श्रीमती अनिताजी चोयल, जिला अध्यक्ष हीरालाल जी देवड़ा,श्री लक्षमणजी कोटवाल, श्री केशवजी गेहलोत, श्री शेखर भायल, जिला महासचिव- श्री संजय मोगरे, जिला उपाध्यक्ष श्री किशोर सोलंकी, अखिलेशजी मुकाती, संस्था प्राचार्य श्री गोविंद भायल सर, पवन काग, शेखर मुकाती, डॉ संजय परमार, जिला युवा-अध्यक्ष श्री उत्तम काग, तहसील अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काग, श्री भीकालालजी हम्मड़ एवं प्रातियोगिता समन्वयक श्री कैलाशजी चौहान की सक्रिय सहभागिता रही। स्कूल एवं हॉस्टल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय युवा संगठन के महा-सचिव श्री जितेंद्र लछेटा द्वारा किया गया।
============

Write Your Comment…

Back to top button
error: Content is protected !!