
फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार,13 अप्रैल 2026। आज़ सायंकाल लगभग 4:40 बजे हरिद्वार के विष्णु घाट पर बैसाखी पर्व के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालु बाबा विजय गिरी (उम्र 35 वर्ष), निवासी जिला मोगा (पंजाब), गंगा के तेज बहाव में बहने लगे।
घाट पर ड्यूटी पर तैनात आपदा राहत दल 40 पीएसी के SI इखलाक मलिक, कांस्टेबल विनोद बिष्ट, सुनील चौहान एवं कर्ण सिंह नेगी ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाबा जी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस साहसिक कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की, वहीं बाबा विजय गिरी ने भी अपनी जान बचाने के लिए पीएसी टीम का आभार व्यक्त किया।



