
कांके विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास, सांसद संजय सेठ और विधायक सुरेश बैठा रहे उपस्थित।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। कांके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राढ़ा में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पथ निर्माण, इचापिरी में लैम्स गोदाम निर्माण, ठाकुरगांव में ठाकुरगांव से आड्रा तक पथ निर्माण तथा कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, बुढ़मू में 6 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत रूप से किया गया।
यह शिलान्यास माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ एवं कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि भले ही वे अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबंधित हों, लेकिन विकास उनका साझा लक्ष्य है और सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।
वहीं विधायक श्री सुरेश बैठा ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है और आगे भी इसी तरह विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, जिला परिषद प्रतिनिधि जमील अख्तर, ऐनुल हक अंसारी, उत्पल लालुनाथ सहदेव, जगलाल महतो, दीपक कुमार चौबे, मुखिया जयंती देवी, विनीता कुजूर, उमा पांडे सहित कांग्रेस, भाजपा एवं झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।



