A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रांची से आस्था का विराट काफिला रवाना, नैमिषारण्य धाम में गूंजेगा श्रद्धा का संगम।।

रांची से आस्था का विराट काफिला रवाना, नैमिषारण्य धाम में गूंजेगा श्रद्धा का संगम।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची। केंद्रीय युवा महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष श्री नंद किशोर सिंह चंदेल ने अंगवस्त्र भेंट कर श्रद्धालुओं के जत्थे को महातीर्थ नैमिषारण्य धाम के लिए रवाना किया। यह जत्था “कैलाश की करुणा, रांची” के संस्थापक कैलाशी अरविंद सिंह कौशल के नेतृत्व में प्रस्थान किया, जिसमें आठ राज्यों से कुल 27 यात्री शामिल हैं। इनमें 12 महिलाएं और 15 पुरुष श्रद्धालु हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र चक्र तीर्थ क्षेत्र में स्नान करेंगे और इसके पश्चात महातीर्थ क्षेत्र में टाटा नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, कर्मकांड विशेषज्ञ एवं कथा प्रवक्ता श्री दिवाकर कुमार पांडेय के मुखारविंद से श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करेंगे।
जत्था अपने प्रवास के दौरान पाताल भुवनेश्वर मंदिर, श्री ललिता देवी मंदिर, सूत गढ़ी मंदिर, व्यास गद्दी मंदिर, अक्षय वट, पांडव किला, हनुमान गढ़ी, गोमती घाट, काली मंदिर, बाला जी मंदिर एवं दधीचि धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा।
इसके अतिरिक्त श्रद्धालु आदिगुरु शंकराचार्य सेवा समिति, दंडी आश्रम नवाबगंज (कानपुर) में आयोजित “कैलाशी मिलन एवं भावी कैलाश यात्रियों के मार्गदर्शन समारोह” में भी भाग लेंगे, जहां 15 राज्यों से आए कैलाश यात्रियों का समागम होगा।
जत्थे में कैलाशी स्वामी गंगानंद गिरी जी महाराज, पाटन के पूर्व विधायक राम प्रकाश गर्ग सहित राजीव कुमार, राजेंद्र नायक, मनोज शुक्ला, स्मृति शुक्ला, रामाकांत श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अतुल कुमार, सुरेंद्र तिवारी, अवधेश कुमार, अभय कुमार निराला, ए.पी. श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, इंदु सिंह, स्तुति सिंह, ऋग्वेदिता सिंह, नीलिमा श्रीवास्तव, पुष्पलता कुमारी, जय श्री कुमारी, नीतू कुमारी, अनया परी, रेणु सिंह, कांति तिवारी एवं शांति देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!