A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मानसिक रूप से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दी

मानसिक रूप से परेशान महिला ने जहर खा जान दी

बांदा। 

डेढ वर्ष पहले बेटी की ससुराल में हुई मौत के बाद से परेशान मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी 55 वर्षीय गुडडन पत्नी जलील ने शनिवार की दोपहर खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बेटी को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजनो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहंा उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि डेढ वर्ष ससुराली जनो ने उसकी शादी सुदा बेटी को मार डाला था। बेटी की मौत के बाद से गुडडन गुमशुम रहने लगी थी। बीपी के अलावा चल फिर नही पाती थी। उसका इलाज भी कराया गया। लेकिन फायदा नही हुआ। इसी से परेशान होकर उसने यह घटना अंजाम दी।

Back to top button
error: Content is protected !!