
मेरा हेलमेट मेरी सुरक्षा के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

राष्ट्र हित में अपने जीवन की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट अवश्य लगाएं ।फिरोज़ ख़ान
पाली:“मेरा हेलमेट, मेरी सुरक्षा”अभियान के अंतर्गत आज गजनगढ़ टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परिवहन विभाग पाली के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर श्री गोपेश भाटी की गरिमामयी उपस्थिति में तथा जोधपुर-पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर के श्रीकांत मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस दौरान सैकड़ों राहगीरों एवं वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वाहनों के पीछे 3M रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से स्पष्ट संकेत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इस अवसर पर हेलमेट मैन फिरोज़ ख़ान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि“जागरूकता की सीख अक्सर दुर्घटना के बाद मिलती है, लेकिन यदि हम बचपन से ही इसे अपनी आदत बना लें तो कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अत्यंत आवश्यक है यह आपकी सुरक्षा कवच है। सबसे कठिन क्षण तब होता है जब किसी मां को उसके खोए हुए बेटे के बारे में समझाना पड़ता है।”उन्होंने सभी से अपील की कि घर से निकलने से पहले सड़क सुरक्षा की शपथ लें और न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
दिनांक 27/04/2026






