

मैहर
जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत भदनपुर के अंतर्गत आने वाले घाटी पहाड़ के जंगलों में पिछले कुछ घंटों से भीषण आग धधक रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर-दूर से धुएं का गुबार और आग की रोशनी देखी जा सकती है। इस आग से न केवल बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो रही है, बल्कि जंगली जीवों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
हैरानी की बात यह है कि घंटों से सुलग रहे पहाड़ को लेकर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आग तेजी से फैल रही है, लेकिन अब तक मौके पर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या मैदानी अमला नहीं पहुंचा है। पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान , घाटी पहाड़ क्षेत्र अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है। आग लगने के कारण सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने का खतरा बढ़ गया है।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें






