A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

मोदी व योगी की सरकार देश बांटने का कर रही काम

कुशीनगर । जिले के विधानसभा पड़रौना में एक दिवसीय दौरे पर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहराइच के दंगों की जांच सरकार सीबीआई से कराये ताकि सच्चाई का पता चल सके। यही नही स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते निर्दोष लोगों को दंगों की आग झेलनी पड़ी है। इसलिए नाकाबिल अधिकारी व कर्मचारियों को इसके लिए दंड जरूर मिलना चाहिए।

यह बातें गुरूवार को कुशीनगर जिले के दौरे पर आये पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रिय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है।
प्रदेश में उपचुनाव को लेकर मोदी व योगी सरकार के द्वारा लोगों को आपस में बांटना चाह रही है।
लेकिन प्रदेश की जनता इसे समझ चुकी है। भाजपा की बांटने की राजनीति में वह नही आने वाली है। जहां तक सवाल है आर एस एस पी पार्टी के जिलाध्यक्ष के हिंदू देवी_देवताओं पर बयान का तो रामेश्वर कुशवाहा द्वारा माफी मांग ली गयी है। लेकिन कुशीनगर प्रशासन इसकी आड़ में निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। इसी तरह पडरौना के छावनी कांड में भी निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है। इससे सरकार व प्रशासप की बदनीयती उजागर होती है। एक सवाल में उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओ द्वारा दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जनता समय आने पर जरूर इसका जवाब देगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!