
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 14 मार्च 2026
====-: 01 अप्रैल 2026 से फास्टैग वार्षिक पास की कीमतों में वृद्धि होने जा रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने फास्टैग वार्षिक पास की कीमतों में करीब 2•5% की वृद्धि करने का ऐलान किया है। 01 अप्रैल से अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर महंगा हो सकता है। अब निजी वाहन मालिकों को फास्टैग वार्षिक पास लेने के लिए 3,075 रूपय देने होंगे, पहले यह 3,000 रूपय था। फास्टैग पास यूजर्स को देशभर में दो सौ टोल प्लाजा पर बिना रूके ही यात्रा करने की अनुमति प्रदान करता है। देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग टोल दरों में बदलाव के लिए जो फार्मूला तय किया गया है उसी के आधार पर यह 2•5% की बढ़ोतरी की गई है। फास्टैग वार्षिक पास की खासियत यह है कि इसे वर्ष भर मे कई बार रिचार्ज कराया जा सकता है। अपने वाहनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह काफी किफायती सिद्ध होता है। 31 मार्च 2026 अपना वार्षिक पास रिचार्ज कराने पर या नया पास लेने पर पुराने दर पर 3,000रू ही फास्टैग पास मिल जायेगा। 01 अप्रैल 2026 सुबह से फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें लागू हो जायेंगी। फास्टैग वार्षिक पास फिलहाल देश भर के दो सौ प्लाजा पर मान्य किया गया है।।फास्टैग पास से समय की बचत होती है,और बार बार टोल टैक्स कटने की परेशानी भी नही होती है।










