A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोरमुरादाबादशिक्षासबसे हाल की खबरें

धनौरा के मनीष चौधरी बने कस्टम इंस्पेक्टरः SSC परीक्षा में चयनित, उज्जवल भविष्य की कामना की

मंडी धनौरा क्षेत्र के मनीष चौधरी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कस्टम इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। शुक्रवार को घोषित हुए अंतिम परिणाम के बाद उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वर्ष 2025 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जैसे ही जारी हुआ, नगर के मोहल्ला कटरा धनौरी रोड स्थित मनीष के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे मोहल्ले में जश्न का वातावरण है।

मनीष चौधरी एक शिक्षित और अनुशासित परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गजरौला के सेंट मेरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी सफलता में माता-पिता का विशेष मार्गदर्शन रहा है। उनके पिता सोविंदर सिंह राजस्व विभाग में लेखपाल हैं, जबकि माता कोमल कुमारी ग्राम ततारपुर गर्वी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

मनीष की इस सफलता पर मोहल्लेवासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर धावेश मित्तल, प्रिंस अग्रवाल, कलुआ सैफी, रहीस सैफी, शेखर सिद्धू, श्रीकृष्ण सैनी, होती प्रजापति और मोहित (टेंट वाले) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “मनीष ने अपनी मेहनत से हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। छोटे कस्बे के युवाओं के लिए वह अब एक प्रेरणास्रोत हैं।” मनीष चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!