A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र द्वारा पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र द्वारा पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। ब्रीफिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक, गया सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें बेहतर पुलिसिंग, विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को और अधिक कार्यशील, अनुशासित एवं जनोन्मुख बनाना रहा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!